शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देशभर में इस समय कोरोना महामारी का हाहाकार मचा हुआ है| कोरोना की दूसरी लहर देश में खतरनाक साबित हो रही है| हर रोज लाखों की संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है| जबकि हजारों की संख्या में लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं| सरकार लगातार कोरोना से निजात पाने के लिए कई कड़े नियम बना रही है लेकिन फिर भी कोरोना के मरीजों में कोई कमी नहीं आ रही है| देश के कई राज्यों में इस समय हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं| कहीं मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है तो कहीं अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है| जिससे राज्य सरकारों के सामने  अब बहुत बड़ी परेशानी बनकर सामने आ रही है|

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं| यहां कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है| हालांकि इस वक्त दिल्ली में राज्य सरकार ने लॉकडाउन भी लगाया है लेकिन फिर भी कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है| वहीं अब दिल्ली में कोरोना की जंग से लड़ रहे दिल्ली पुलिस के 1500 जवान भी संक्रमित पाए गए हैं| दरअसल, इस वक्त अस्पतालों में जहां डॉक्टर्स कोरोना के मरीजों का ईलाज कर रहे हैं तो वहीं सड़कों पर पुलिस के जवान लोगों से कोरोना के नियमों का सख्ताई से पालन करा रहे हैं| ऐसे में पुलिस ने लोगों से कोरोन के नियमों का पालन कराने का मोर्चा संभाला है|  कोरोना महामारी से लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवान पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

पुलिस जवानों में अब कोविड की पुष्टि होनो के बाद दिल्ली पुलिस सतर्कता बरत रही है| दिल्‍ली पुलिस ने पुलिसकर्मियों के लिए एक नया आदेश भी जारी किया है। एडिशनल डिप्‍टी कमिश्‍नर ऑफ पुलिस की ओर से जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि 58 साल और उससे अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फील्‍ड ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। इन कर्मचारियों को पुलिस हैडक्‍वार्टर या पुलिस कार्यालयों में ही तैनाती दी जाएगी|