शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

देश में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सुशील चंद्रा को जिम्मेदारी दी गई है| सुशील चंद्रा ने आज देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है| इससे पहले सुनील अरोड़ा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे| सुशील चंद्रा का कार्यकाल अगले साल मई तक जारी रहेगा| परंपरा के अनुसार देश के 3 निर्वाचन आयुक्तों में से सबसे सीनियर अधिकारी को ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाता है, उसी आधार पर चंद्रा को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सुशील चंद्रा के सामने इस समय सबसे बड़ा जिम्मेदारी होगी क्योंकि उनके नेतृत्व में देश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं| देश में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं| ऐसे में इन राज्यों में चुनाव बेहतर ढंग संपंन करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती रहेगी|

जाने कौन हैं सुशील चंद्रा:

सुशील चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं| वह महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में कई उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं| इंटरनेशनल टैक्सेशन विषय में उन्होंने महारत हासिल की है| सुशील चंद्रा ने अपनी पढ़ाई रुड़की विश्वविद्यालय से की है| देहरादून के डीएवी कॉलेज से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है|

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें