शंखनाद INDIA/ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है| प्रदेश में कोरोना का सबसे जयादा असर देहरादून और हरिद्वार में देखने को मिल रहा है| यहां हर रोज कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है| कोरोना के बढ़ते मामलों का असर अब स्कूलों में भी देखने को मिल रहा है| आज देहरादून के केवी आइआइपी के एक छात्र की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| इसके अलावा केवि ओएलएफ के एक शिक्षक और दो कर्मचारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है|  इससे पहले भी देहरादून में बीते रोज भी दिल्ली पब्लिक स्कूल के एक छात्र और राजकीय इंटर कॉलेज सहिया के एक शिक्षक में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी।

सूबे के मुख्यमंत्री भी इन दिनों कोरोना की चपेट में हैं|  मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट किया है| हालांकि आइसोलेशन में रहकर भी वो अपने सरकारी कामकाज सको लगातार जारी रख रहे हैं| सीएम के अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| जिसके बाद उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है| उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से  कोरोना की जांच कराने की अपील की है|