शंखनाद INDIA/ नई दिल्ली

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड दौरान रद्द कर दिया है| राष्ट्रपति की तबियत खराब होने के कारण यहा दौरा रद्द किया या है| बता दें कि हरिद्वार में 1 अप्रैल से कुंभ की शुरूआत होने जा रही है| इस मौके पर राष्ट्रपति 1 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचने वाले थे लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उनका ये दौरा रद्द कर दिया गया है|

बीते दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत पर दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| हालांकि डॉक्टरों ने आज राष्ट्रपति को दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा चुका है| फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वो लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है| डॉक्टरों की तरफ से लगातार राष्ट्रपति का रूटीन चेकअप किया जा रहा है|