शंखनाद INDIA/ देहरादून

बुधवार शाम से सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो के शेयर होते ही जोमैटो कंपनी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं| दरअसल, जिस महिला का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है उस महिला ने जोमैटो कंपनी के कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया है| मामले के मुताबिक महिला ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था लेकिन ऑर्डर के समय पर न पहुंचने को लेकर जब ऑर्डर कैंसल कराने को कहा तो महिला पर हमला कर दिया गया| ये घटना बेंग्लरू की बताई जा रही है|

वीडियो शेयर करते हुए महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी है| महिला ने बताया कि जोमैटो एप के जरिए उन्होंने खाना ऑर्डर किया था लेकिन ऑर्डर के समय पर न पहुंचने पर जब महिला ने ऑर्डर कैंसल कराया तो डिलीवरी ब्वॉय ने उन पर हमला किया और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया जिससे महिला की नाक की हड्डी टूट गई| घटना के बाद जब महिला चिल्लाई तो डिलीवरी ब्वॉय मौके से फरार हो गया|

पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना को शेयर किया है| वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के नाक से खून निकल रहा है| महिला घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंची और अपना ईलाज कराया| जानकारी के मुताबिक महिला ने बेंगलरू पुलिस से मदद भी मांगी है| साथ ही महिला ने वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है जिससे किसी और कस्टमर के साथ इस तरह की घटना ना हो|

वहीं तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर जोमेटो कंपनी का बयान सामने आया है| कंपनी ने अपने बयान में पीड़ित महिला से माफी मांगी है| साथ ही महिला को मेडिकल सविधा समेत मामले की जांच में सहयोग करने की बात भी कही है| वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में कंपनी के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है| लोगों ने कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है|