शंखनाद/INDIA

पश्चिम बंगाल में चुनावों की तारीखों का ऐलान पार्टियां जनता को लुभाने के लिए हर जोड़ कोशिश कर रही है| पक्ष हो या विपक्ष हर कोई एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहा है| जहां एक ओर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड से पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा तो वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने भी महिलाओं को लुभाना शुरू कर दिया है| ममता बनर्जी ने सिलिगुड़ी में महिलाओं के साथ पैदल मार्च निकाला| इस दौरान मार्च में सैकड़ों महिलाओं का हुजूम देखने को मिला| ममता बनर्जी ने महंगाई के मोर्चे को लेकर सरकार के खिलाफ महिलाओँ के साथ रैली निकाली|

रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को दिखाने के लिए यह प्रदर्शन किया है| उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा| ममता ने कहा कि पीएम मोदी जवाब दें कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में इतनी बढ़ोत्तरी क्यों हो रही है| ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी जी केवल भाषण देते हैं| ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं| पैदल मार्च में ममता गैस सिलेंडर लेकर नजर आईं|