टॉस से बने प्रधान

प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए मतगणना अभी भी जारी है। लेकिन कई सीटों पर परिणाम सामने आ गए हैं। इसी बीच कई जगहों पर रोचक मुकाबला भी देखने को मिला। जहां प्रत्याशियों के वोट बराबर हो गए और पर्ची और टॉस से उनके सिर ताज सजा। ऐसा ही मामला चमोली से सामने आया जहां 23 साल नितिन टॉस के बाद प्रधान बने।

एक टॉस ने बदल दी किस्मत

चमोली जिले की मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। यहां प्रधान पद के प्रताशियों को रविन्द्र और नितिन को 139-139 वोट मिले। जिसके बाद फैसले के लिए टॉस करवाया गया। जिसमें नितिन जीत गए और उनके सिर ग्राम प्रधान का ताज सजा। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन ग्राम प्रधान बने हैं।

एनएसयूआई से जुड़े हैं नितिन

आपको बता दें कि नितिन एनएसयूआई से जुड़े हैं। साल 2022-23 में गोपेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ में महासचिव रह चुके हैं। नितिन की अप्रत्याशित जीत से गांव और उनके समर्थकों में उत्साह है।