उत्तराखंड की धरती इन दिनों भूकंप के झटकों से खूब डोलती हुई नजर आ रही है। पिछले महीने से उत्तकाशी समेत कई जिलों में भूकंप आया है, हालांकि इस बीच गमिनीयत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान- माल की हानि नहीं हुई। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड के चमोली में देर रात भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए।

जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 बताई जा रही है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जो जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले 8 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 1:07 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

You missed