अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन

अल्मोड़ा में शुक्रवार को लक्ष्मेश्वर बाईपास के पास भारी भूस्खलन हो गया। दोपहर को पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही की इस दौरान वहां पर कोई वाहन या कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिस से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

अल्मोड़ा में लक्ष्मेश्वर बाईपास पर भारी भूस्खलन

आज अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से लोगं में दहशत का माहौल है। लक्ष्मेश्वर में कई स्थानों पर लगातार पहाड़ों को काटा जा रहा है। जिससे लगातार पहाड़ कच्चे पड़ रहे हैं। लक्ष्मेश्वर तिराहे पर एक मकान के बगल में पहाड़ी के भराभरा कर गिरने से दहशत मच गई।

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि भूस्खलन होने के दौरान वहां पर कोई वाहन मौजूद नहीं था। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों ने नगर निगम के पार्षद अमित साह मोनू सहित तुरंत आपदा कंट्रोल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद जेसीबी लगाकर सड़क से मलबे को हटाया गया।