शंखनाद INDIA/बी.तिवारी/ पिथौरागढ/

पिथौरागढ़ के विण विकास खंड सभागार में शनिवार को कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ संपन्न हो गई।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस व प्रदेश महामंत्री एवं पिथौरागढ़ जिला प्रभारी भुवन चन्द्र कापड़ी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। समय आ गया है कि 2022 में कैसे हम बूथ-बूथ में जाकर हर वर्ग के लोगों को जोड़े और कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताएं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है और महंगाई आसमान छू रही है, जिसको लेकर लोग परेशान हैं । इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गांव-गांव जाकर कांग्रेस को मजबूत करने को कहा।
पूर्व विधायक मयूख महर कहा कि भाजपा सरकार में विकास का पहियां जाम हो चुका है, जिसको जनता भली भांति जान चुकी है और इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
इस दौरान सह प्रभारी नेत्र कुंवर ने विधानसभा वार बूथ कमेटियों बनाने संबंधी अन्य जानकारियां दी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, बिण ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, मूनाकोट ब्लॉक प्रमुख नीमा वाल्दिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, जगत खाती, ख़ज़ान चन्द्र गुड्डू, अंजू लूंठी,रमेश कापड़ी,रमेश चंद्र पूनेडा,भुवन पाण्डेय ,मुकेश पंत, रेवती जोशी, मनोज ओझा,बसंत बल्लब जोशी,पदमा बिष्ट,सुभम बिष्ट, प्रकाश देवली सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन युवा नेता कमलेश कसन्याल व आनंद धामी द्वारा किया गया।