earth day पृथ्वी दिवस

हर साल दुनियाभर में 22 अप्रैल को Earth Day मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान आर्कषित करना है। पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत 22 अप्रैल, 1970 को हुई थी। साल 1970 में अमेरिका में प्रदूषण की समस्या बहुत बढ़ गई थी। तब अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण को बचाने का आंदोलन शुरू किया था। तब से लेकर हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

Earth Day पर जानें पृथ्वी से जुड़े ये रोचक तथ्य

  1.  आमतौर पर हम कहते हैं कि पृथ्वी गोल है लेकिन पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है बल्कि  ‘ऑबलेट स्फ़ेरॉइड’ है। यानी पृथ्वी का आकार चपटा अंडाकार जैसा है।
  2. पृथ्वी पर हर जगह गुरुत्वाकर्षण एक जैसा नहीं जी हां। पृथ्वी बिल्कुल गोल नहीं है और उसका द्रव्यमान (वज़न) भी हर जगह एक जैसा नहीं है। इसी वजह से गुरुत्वाकर्षण की ताक़त हर जगह थोड़ी अलग होती है।

धरती का 70 फ़ीसदी हिस्सा है पानी

  1. हमें ये तो पता है कि धरती का 70 फ़ीसदी हिस्सा पानी है। लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि पृथ्वी पर ठोस, तरल और गैस तीनों अवस्था में पानी मौजूद है।
  2. पृथ्वी के 100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष है – सुनकर थोड़ा अजीब लगा ना लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच की जो सीमा मानी जाती है, उसे कारमन रेखा कहते हैं। ये रेखा समुद्र तल से लगभग 100 किलोमीटर ऊपर होती है। इसका मतलब ये है कि अगर कोई वस्तु या व्यक्ति 100 किलोमीटर से ऊपर चला गया तो वो तकनीकी रूप से अंतरिक्ष में माना जाता है।