accident vikasnagar

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंगलवार रात काठगोदाम क्षेत्र के हैड़ाखान के पास एक स्कार्पियो हादसे का शिकार हो गई। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया।

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा

हल्द्वानी में मंगलवार रात एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठी महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। जबकि महिला के पति और बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। महिला को आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

सूर्यादेवी मंदिर से वापस लौट रहा था परिवार

मिली जनकारी के मुताबिक हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया के सूर्यादेवी मंदिर गए थे। शाम को अपनी कार से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उनकी पत्नी का दाहिना हाथ कट गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालात नाजुक बताई जा रही है।

You missed