चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ एक डिक्लरेशन फॉर्म भी जमा करना होगा। ये फॉर्म स्वप्रमाणित होगा। इस पत्र में यात्रियों को अपने रहने और खाने की व्यवस्थाओं का ब्योरा लिखकर देना होगा।

चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खबर

चारधाम यात्रा इस बार 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस बार यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ एक फॉर्म जमा करना होगा। इसमें रहने और खाने की व्यवस्था की जानकारी देनी होगी।

अगर यात्री ये फॉर्म जमा नहीं करेंगे तो वाहनों को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे चेकपेस्ट पर ही रूकवा देंगे। इसके बाद वहीं से उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। बता दें कि ये नई व्यवस्था यातायात निदेशालय की ओर से की जा रही है।

डिक्लरेशन फॉर्म को अनिवार्य करने की तैयारी

पिछले साल चारधाम यात्रा में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। जिस कारण भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पिछले साल यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया था।

जबकि इस बार डिक्लरेशन फॉर्म को भी अनिवार्य करने की तैयारी है। इस बार यात्रा पर जाने वाले हर यात्री को रहने खाने आदि की व्यवस्था की जानकारी देनी होगी। इस जानकारी के वाहन नंबर के साथ जोड़ना होगा।