- उत्तराखंड की साहसिक खेलों पर आधारित झांकी का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए
A glimpse of adventure sports of Uttarakhand will be seen on the Kartavi Path on Republic Day”.भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए उत्तराखंड की “साहसिक खेल” थीम पर आधारित झांकी को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस सूचना को साझा करते हुए सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी ने बताया कि अक्टूबर 2024 में, कुल 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को अपने प्रस्ताव भेजे थे। कई बैठकों के दौरान, नोडल अधिकारी और सूचना के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने उत्तराखंड की झांकी का डिजाइन, मॉडल और संगीत समिति को प्रस्तुत किया। सभी मूल्यांकन के बाद, भारत सरकार ने 21 दिसंबर 2024 को पत्र के माध्यम से उत्तराखंड की झांकी के डिजाइन, मॉडल और संगीत को उत्कृष्ट घोषित कर अंतिम रूप दिया।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 15 राज्यों की झांकी का चयन किया गया है, जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।
उत्तराखंड की झांकी के अगले हिस्से में पारंपरिक परिधान में एक महिला को प्रसिद्ध ऐपन कला बनाते हुए दिखाया जाएगा। मध्य और पिछले हिस्से में साहसिक खेल जैसे रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइक्लिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग, और ऋषिकेश में जिप-लाइ और रॉक क्लाइंबिंग को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तराखंड की झांकी इस परेड की प्रमुख आकर्षणों में से एक मानी जा रही है।
उत्तराखंड की झांकी थीम (2003–2023):
2003 – फूलदेई
2005 – नंदा राजजात
2006 – फूलों की घाटी
2007 – कॉर्बेट नेशनल पार्क
2009 – एडवेंचर टूरिज्म
2010 – कुंभ मेला हरिद्वार
2014 – औषधीय जड़ी-बूटियां
2015 – केदारनाथ
2016 – रम्माण
2018 – ग्रामीण पर्यटन
2019 – अणासक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास और अणासक्ति)
2021 – केदारखंड (तीसरा स्थान)
2022 – प्रगति पथ पर उत्तराखंड
2023 – मानसखंड (प्रथम स्थान)
2024 में, उत्तराखंड की झांकी को भारत पर्व में लाल किले पर प्रदर्शित किया गया था।