Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से बेहद ही दुःखद और डरावनी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ क्षेत्र में कालीमठ घाटी से एक महापाप की घटना सामने आई है। गुप्तकाशी से कालीमठ की ओर जाते वक्त लगभग तीन किलोमीटर दूर त्रिवेणी घाट पर नदी के ऊपर एक घर में यह वारदात हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेडुला गांव के बलबीर राणा को उनके बेटों अमित राणा और मनीष राणा ने थमाली से वार कर मार डाला। इसके बाद वे दोनों मृतक पिता की देह को जला रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, कलयुगी बेटों की यह काली करतूत आसपास के लोगों को पता लगी तो उन्होंने गुप्तकाशी पुलिस को फोन किया। घटना का पता लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों बेटों में से एक पिता के साथ ही रहता था, जबकि दूसरा मुंबई में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।

आसपास के लोगों के मुताबिक, बाप-बेटों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद रात को बेटों ने अपने पिता को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। सुबह होते ही वे अपने पिता की मृत देह को जला रहे थे। आसपास से गुजरते लोगों ने पुलिस को फोन किया और कुछ लोगों ने जलती हुई चिता पर पानी डालकर उसे बुझाया, लेकिन तब तक देह पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

#RUDRAPRAYAG #Twosons #murdered #Kedarghati #sensation #shankhnaadindia

You missed