शंखनाद/INDIA/प्रदीप महराज/बेरीनाग, पिथौरागढ़-  पिछले वर्ष 16 दिसम्बर से भारत पाक युद्ध में भारतीय सैनिकों के पराक्रम को जनज न तक पहुंचान के लिए दिल्ली के शहीद स्मारक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजय ज्वाला मशाल यात्रा का शुभारम्भ किया था। स्वर्णिम विजय वर्ष में यह यात्रा पूरे देश में आयोजित की जा रही है।शनिवार को यह यात्रा बेरीनाग पहुंची।यात्रा का विभिन्न संगठनों सहित पुलिस कर्मीयों और पूर्व सैनिको ने स्वागत किया।

यात्रा में शामिल सेना के अधिकारियों और जवानों ने नगर के ट्रेजरी लाइन में रहने वाले वीर चक्र विजेता गंगा सिंह राठौर के निवास पर यात्रा को लेकर पहुंचे। जहां गंगा सिंह राठौर सहित उनके परिजनों ने यात्रा का स्वागत किया और ज्वाला के बारें जानकारी ली।ज्वाला यात्रा घर पहुचने पर गंगा सिंह ने भारत माता की जय के जयकारे लगाये और वर्ष ज्वाला के दर्शन करने के बाद 1971युद्ध के बारे में जानकारी दी।इस दौरान सेना के द्वारा उन्हे और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर यात्रा मे चल रहे गढ़वाल रजिमेंट के जेसीओ दलीप सिंह ने बताया कि यह यात्रा देश के प्रत्येक नागरिक को प्रेरित करने वाली है देश की अंखड़ता और एकता को बनाये रखने के लिए प्रेरित करने वाली है।वर्ष 1971 के युद्ध में शामिल होनेवालो जवानों के गांवो से मिट्टी लाई जा रही है। यह मिट्टी शहीद स्मारक दिल्ली में रखी जायेगी।यह यात्रा देश के चारों दिशाओं में दिल्ली से निकाली गयी है। जिसका समापन भारत पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरा होने पर 16 दिसम्बर 2021 को दिल्ली में शहीद स्मारक में किया जायेगा।