Weather : उत्तर भारत की मैदानी राज्यों की फिजा अब सर्द होने लगी है। हालात ये हैं कि अब लोग अलमारी से अपने गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होने लगे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान भी 13 डिग्री से नीचे जाने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 6 से 7 दिन में तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। IMD के मुताबिक, मौसम लगातार सर्द हो रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। सुबह-सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। तो दिन में सूरज निकलने के बाद भी 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को खासा परेशान कर रही है, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है।

Weather : दिन-रात के पारे में गिरावट

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन-रात के पारे में गिरावट होने के कारण ठंड का असर बढ गया है। वही सुबह के समय कोहरे की रफ्तार भी बढने लगी है। वर्तमान समय में उत्तर पूर्व की ओर से हवा चलने लगी है। इस ओर से चलने वाली हवा के कारण ठंड का असर बढ रहा है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में दिन का पर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, जबकि रात का पर 16 डिग्री सेल्सियस की करीब दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बीते 7 दिन में पारे में गिरावट होने लगी और दोनों के पारे में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की करीब गिरावट हुई है।

Weather : दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश

इधर दक्षिण भारत में झमाझम बारिश जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेन्नई में भारी बारिश जारी है। IMD के मुताबिक, अंडमान-निकोबाद द्वीप समूह के अलावा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर में भारी बारिश जारी रह सकती है। Also Read : NEWS : सांप तस्करी मामले में मिले एल्विश-फाजिलपुरिया कनेक्शन के सबूत