Delhi Liquor Scam : दिल्ली के शराब घोटाले मामले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 5 अक्टूबर को कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेसी प्रवर्तन निदेशालय से सवाल किया था कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत कहां पर हैं। मनीष सिसोदिया की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे। UP News : सनातन पर विवादों के बीच CM योगी की बड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

Delhi Liquor Scam : सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से किए थे कई सवाल

बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ED से कई सवाल करते हुए कहा था कि मनी ट्रेल में मनीष सिसोदिया की कोई भूमिका नहीं है, तो उनको मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी किस वजह से बनाया गया है। कोर्ट ने आगे यह भी कहा कि आपकी दलील केवल अनुमान ही लगती है। साथ ही, एससी ने कहा कि कोर्ट में इस मामले पर अगर जिरह होने लगी तो शराब नीति केस दो मिनट में गिर जाएगा। इसका जवाब देते हुए ईडी ने कहा कि नई शराब नीति कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ही बनाई गई थी। Also Read : UP NEWS : BJP विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You missed