Uttarakhand : उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत विकास नगर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ 3 साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति महिला का तीन वर्ष तक यौन शोषण किया। जिससे महिला तीन बार गर्भवती हुई। कोर्ट के आदेश पर सहसपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला मूल रूप से टिहरी जिले की रहने वाली है। वर्तमान में सहसपुर थाना क्षेत्र में रह रही है। तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसके पति की मृत्यु नौ वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोपी कपिल सिंह निवासी ग्राम ढलानी से उसकी तीन वर्ष पूर्व जान पहचान हुई । आरोपित को यह पता था कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपित ने महिला को बहला-फुसला कर विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। महिला व उसके बच्चों का ख्याल रखेगा, जिसके चलते आरोपित शादी का झांसा देकर लगातार 3 वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। दो, तीन बार गर्भपात भी कराया।

Uttarakhand : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शादी का दबाव डालने पर जान से मारने की दी धमकी शादी का दबाव बनाने पर आरोपित टाल-मटोल करता रहा। 15 मई को जब उसने आरोपित कपिल सिंह से कहा कि वह शादी कर ले तो आरोपित कपिल ने महिला के साथ मारपीट की और शादी करने से साफ मना कर दिया। उसके बाद से वह महिला को लगातार धमका रहा है कि वह महिला व उसके बच्चों को जान से मार देगा। महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा कि आरोपित से उसे जान का खतरा है। महिला ने कहा कि उसने 17 मई को थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। एसएसआई प्रमोद कुमार के अनुसार न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। Also Read : NEWS : ‘मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा धमाका’, धमकी भरे फोन से मचा हड़कंप

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें