Chamba : देश के अन्य राज्यों की ही तरह हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर हो रहे जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ से आम जन को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन बारिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल के चंबा में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।

Chamba : चंबा में DDMA ने जारी की एडवाइजरी

मौसम के बिगड़ते हालातों को देखते हुए डीडीएमए की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक लोगों को पहाड़ी इलाकों, भूस्खलन व भारी बारिश वाले स्थानों पर न जाने की और खराब मौसम के बीच ट्रैकिंग न करने सलाह दी गई है।

इसी तरह बिजली गिरने की स्थिति में, कम से कम अगले 30 मिनट तक घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है और यह भी कहा है कि नदी क्षेत्रों का दौरा न किया जाए।

Chamba : बाढ़ से अबतक 8 हजार करोड़ का नुकसान

बता दें की 24 जून से राज्य में मानसून में हुई बारिश के कारण शनिवार तक कुल 154 लोगों की जान चली गई और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का कहना है कि मानसून की शुरुआत से अब तक 15 लोग लापता हैं और 187 लोग घायल हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि राज्य ने पिछले 75 वर्षों में सबसे भीषण बारिश और बाढ़ आपदाओं का सामना किया है और इससे राज्य को लगभग 8,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है.

वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा ब्यास नदी के किनारे खोए हुए लोगों की तलाश की जा रही है।

Also Read : NEWS : दिल्ली में फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना, बाढ़ का अलर्ट

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें