Rishikesh के पास गूलर-व्यासी में आज सड़क हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से पत्थर आने से वाहन अनियंत्रित होकर गंगा मे समा गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे।

बता दें कि आज तड़के लगभग 4 बजे एक मैक्स वाहन Srinagar से Rishikesh की ओर आ रहा था। गूलर-व्यासी के पास अचानक से पहाड़ी से पत्थर आ गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन सीधे गंगा मे समा गया। सूचना  पर SDRF ढालवाला की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। जिसमें वाहन सवार 11 लोगों मे से 5 लोगों को ढूंढ़ लिया गया,जबकि तीन शव बरामद हुए। वहीं अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया। जिनके लिए गंगा मे सर्च ऑपरेशन जारी है।

SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया की सर्च किये गए पांचो लोग सुरक्षित हैं। जबकि तीन की मौत हो गई है।सभी वाहन सवार अलग अलग प्रांतों से हैं जो कि Sonprayag से Rishikesh आ रहे थे। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि SDRF और पुलिस तैनाती मे सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। बरसात के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते सर्च ऑपरेशन मे दिक्क़ते भी आ रही हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें