Almora : शादी के एक साल बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालजनों पर उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्राम नौगांव, तोक रिखण, पोस्ट महरागांव, जिला अल्मोडा़ निवासी हंसी देवी पत्नी स्व. शिवराज सिंह ने इस मामले में तहरीर दी है। जिसमें हंसी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह साल 2021 में महेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, ग्राम डाबरी, कपकोट के साथ हुआ था।

Almora : Almora: हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वाँ स्थापना दिवस

हंसी देवी ने कहा कि शादी के समय वह अपनी निर्धनता के कारण कोई भी दहेज नहीं दे पाई। जिस कारण शादी के बाद से ही उसकी लड़की का उत्पीडन होता रहा। लड़की की शादी के दूसरे ही दिन ससुराल वालो ने घर से अलग कर दिया। इस प्रकार से परिवार मे पति एवं अन्य पारिवारिक जनों ने हमेशा उसकी लड़की को परेशान किया। मारा-पीटा तथा आज जहर दे दिया। जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई।

महिला ने कहा कि उसकी बेटी की मौत हो जाने के बाद भी उसके सास-ससुर तक अस्पताल नही पहुंचे। बकायदा उसे धमकाया भी गया। महिला ने कहा कि वह अनत्योदय परिवार से है। वह एक विधवा महिला और उसकी कोई दूसरी औलाद भी नहीं है। इस परिस्थिति में वह बहुत बेबस हो चुकी है। महिला ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर न्याय दिलाने की अपील की है।

ReadUttarakhand : गोलू देवता मंदिर के पुजारी रातोंं- रात बने करोड़पति, Dream11 से ऐसे चमकी किस्मत 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें