मकर सक्रांति स्नान पर्व पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु मां गंगा (Ganga) में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति स्नान पर्व पर गंगा (Ganga) में डुबकी लगाने और दान पूर्ण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का कहना है कि मकर सक्रांति (Makar Sakranti) भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है।

इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मकर संक्रांति (Makar Sakranti) स्नान पर्व पर मां गंगा (Ganga) में डुबकी लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है इसीलिए मकर संक्रांति (Makar Sakranti) स्नान पर्व पर हमारे द्वारा मां गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य किया जा रहा है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें