सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Cmdhami) ने सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सीएम हेल्पलाइन (Cm helpline) 1905 में मिलने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव जगदीश काण्डपाल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इससे सम्बन्धित व्यवस्थाओं, प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन (Cm helpline) 1905 आम जन की सुविधा और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। लोगों की संतुष्टि के लिये यदि इसमें कुछ सुधार की जरूरत हो तो वह भी की जानी चाहिए। उन्होंने बैठक में ऊधमसिंह नगर के शिकायतकर्ता सुनील, रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) के वीरेन्द्र सिंह से वार्ता कर जानकारी भी प्राप्त की यही नहीं मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा।

Haridwar: नशे के विरुद्ध हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने निकाली विशाल रैली

उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की भी जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री (Cm)ने निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान (Solution) माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किये जाएं। उन्होंने यह व्यवस्था बनाने को भी कहा कि शिकायतकर्ता को उनकी शिकायतों पर की गई कार्यवाही की भी जानकारी समय पर उन्हें उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने कहा कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों को हो यह भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने जन समस्याओं का समाधान ई ऑफिस (E- Office)के माध्यम से किये जाने की भी बात कही। उन्होंने इस प्रक्रिया के तहत बेहतर, औसत कार्य करने वाले विभागों के चिन्हीकरण के भी निर्देश दिये ताकि इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की वस्तुस्थिति भी सामने आ सके।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें