द्रौपदी मुर्मु: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु(President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार को उत्तराखंड(UttaraKhand) दौरे के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया. इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh Dhami) मौजूद रहे. साथ ही राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन भी किया.

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु(President Draupadi Murmu) 97वें आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचीं. सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे. वहीं दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी. साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा.

2 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज (शुक्रवार को) दोपहर दो बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी.

यह भी पढ़ेंः

IMA: भारतीय सेना को मिलेंगे 314 युवा अफसर, IMA गीत पर हुई शानदार परेड

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं. साथ ही बृहस्पतिवार को कई बार कार्यक्रमों की रिहर्सल भी की गई. दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की ऐसी महिलाओं से संपर्क करेंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी विशेष उपलब्धि प्राप्त की.

मसूरी के कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी  पहुंची. अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अकादमी पहुंचने पर राष्ट्रपति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, शहीद स्मारक और सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. साथ ही पोलोग्राउंड स्पोर्ट्स फेसिलिटी को राष्ट्र को समर्पित किया. यहां राष्ट्रपति मुर्मू ने एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया. इसके अलावा पर्वतमाला हिमालयन और नॉर्थ ईस्ट आउटडोर लर्निंग एरिना की आधारशिला सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगीं.

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें