Uttrakhand Breaking : चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या को सीमित करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। जिसको लेकर हाल ही में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक हुई और इस बैठक में मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को एक यात्री एक बार यात्रा का फॉर्मूला अपनाने के निर्देश दिए है। चारधाम यात्रा में इस बार यात्रियों का आंकड़ा 40 लाख को पार कर गया है। जिसको देखते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को एक यात्री एक बार यात्रा का फॉर्मूला अपनाने के निर्देश दिए है।

वही चारधाम यात्रा के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन को भी आधार से लिंक करने के आदेश किए। सतपाल महाराज का कहना है कि यात्रा में लगातार संख्या बढ़ रही है। जिसके बाद धामों पर व्यवस्था बनाने में दिक्कत हो रही है। दूसरा कई यात्री ऐसे है जो कई कई बार दर्शन के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में व्यवस्था निर्धारित करने को रजिस्ट्रेशन को आधार से जोड़ने और एक यात्री एक बार दर्शन की व्यवस्था पर भी विचार हो रहा है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें