प्रतियोगिता के पहले चक्र में अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में सृष्टि ने अमीषा को, अनिका जोशी ने विदुषी को, कनिष्का नेगी ने पायल दानू को पराजित किया। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में शौर्य कटारिया ने पार्थ मुरारी को, सूर्यांश रावत ने सागर चौधरी को, तुर्बस नेगी ने भरत सिंह को, ध्रुव देवली ने सागर कुमार को हराया। तरुण पंत ने कौस्तुभ त्यागी को, सुजल कुमार ने मुकुल भंडारी को, सचिन रावत ने मेहताब को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

अपको बता दें अंडर-19 बालिका वर्ग में अनुष्का जुयाल ने मोनिका देव को, आकांक्षा सती ने सलोनी नेगी को, कनिष्का ने युक्ति गुसाईं को, दक्षता जोशी ने पलक मनराल को, गरिमा यादव ने मानसी कोठारी को हराया।

अंडर-19 बालक वर्ग में सचिन रावत ने शौर्य पंत को, आयुष मुरारी ने विक्रम सिंह को, देव बर्गली ने सूरज मंडल को, शुभम ममगई ने सागर चौधरी को पराजित किया।

अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में अग्रिमा, सृष्टि की जोड़ी ने भूमिका, ख्याति की जोड़ी को, आस्था, इक्वांशी की जोड़ी ने कनक, विदुषी की जोड़ी को हराया।

अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में कल्पना, पायल की जोड़ी ने अस्मिता, समृद्धि की जोड़ी को हराया। अंडर-17 बालक युगल वर्ग में लक्ष्य, समर्थ की जोड़ी ने ध्रुव-सुमित की जोड़ी को, मुकुल, तुर्बस की जोड़ी ने अमन-जीत की जोड़ी को हराया।

निर्मला पंत चीफ रेफरी, मानस शाह डिप्टी रेफरी रहे। इस दौरान ब्रह्मप्रकाश गोयल, पूनम तिवारी, सौरभ प्रशांत, गिरीश सिंह, संजय ठाकुर, विष्णु प्रकाश सक्सेना, पुष्कर राज जैन आदि रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें