पूनम चौधरी शंखनाद इंडिया देहरादून:

आखिर क्यों नहीं थमती दहेज प्रथा-

यहां पर एक विवाहिता के ऊपर उसके ससुरालियों द्वारा पेट्रोल उड़ेलकर महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति।समेत अपने ससुरालियों पर गंभीर।आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।

जिंदा महिला को की जलाने कोशिश

आपको बता दें की जिस दिन यह घटना हुई तो पेट्रोल उड़ेलते ही वह भाग गई जिससे उसकी जान बच गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर जिला जलाने का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज किया है।

चलिए आपको देते है पूरे मामले की संक्षिप्त जानकारी

यह मामला चौधरी कॉलोनी निवासी महिला संतोषी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह रामबाबू टिंकू से हुआ था। उसका पति शराब व जुए का आदी है। शादी के बाद पति व ससुरालियों ने बिना वजह उसके साथ मारपीट व दहेज के लिए उत्पीडऩ शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसने बुधवार की देर रात अपने पति को घर की महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया था। उसने यह बात ससुरालियों को बताई तो उसके साथ मारपीट की गई। सभी ने मिलकर उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वो तो किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई।

आपको यह भी बता दें की महिला ने ससुरालियों से जान का खतरा बताया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति रामबाबू टिंकू, सास मीना गुप्ता, ससूर हरीश चंद्र गुप्ता, देवर चेतन गुप्ता, देवरानी यशोदा गुप्ता पर जलाने का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें