पूनम चौधरी शंखनाद इंडिया देहरादून:

 

भारतीय जनता पार्टी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

आखिर कौन है यह नए प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी ने जोरों शोरों से किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

चमोली: उत्तराखंड राज्य से एक बड़ी खबर आ रही है जहां भारतीय जनता पार्टी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष। आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट के रूप में उत्तराखंड बीजेपी को नया सुप्रीमो मिला है।

देर रात उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

इन सीटों पर रह चुके महेंद्र भट्ट विधायक

महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें