राहुल राजपूत शंखनाद इंडिया देहरादून :

धर्म नगरी कहे जाने वाले हरिद्वार से एक बेहद शर्मनाक सामने आया है जहां एंबुलेंस समय पर ना पहुंचने पर गर्भवती महिला ने सड़क पर बच्चे को दे दिया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका।

देखिए इस घटना पर क्या कहता है अस्पताल प्रशासन

आपको बता दें कि अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा स्वस्थ है। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का यह 7 वां बच्चा है। वे बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें