रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को शुक्रवार को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। चौहान ने कहा कि वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद में उलझ रहे थे। गोयल पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी भी कर रहे थे।

प्रदेश महामंत्री ने बयान में कहा कि गोयल लगातार BJP पर करप्शन के अपने मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं। इसकी वजह से पार्टी की साख को लगातार बेहद नुकसान पहुंच रहा है। भारतीय जनता पार्टी से इन सब के मद्देनजर गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काशित किया गया है। उन्होंने कहा BJP अनुशासन पर चलती है, यहां पर अनुशासन अति महत्वपूर्ण है।