Uttarakhand News

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं।

Uttarakhand News

शंकर सिंह ने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।

Uttarakhand News

यह भी पढ़े: अतिक्रमण को लेकर जुबानी जंग..

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री  धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें