Top News

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 33 खेल स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दे दिया है और विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 259 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। इस सहायता राशि में से, कुल 190 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों 2022 तथा एशियाई खेलों 2022 के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण, विदेशी प्रतियोगिताओं के अनुभव दिलाने,

Top News

खेल उपकरणों और सहयोगी कर्मचारियों पर खर्च किए जायेंगे। यह बजट 33 राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के साथ वर्ष 2022-23 के लिए उनके द्वारा तैयार प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण संबंधी कैलेंडर के बारे में विस्तृत चर्चाओं के आधार पर निर्धारित किया गया है। इन चर्चाओं में अगस्त, 2022 में यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित

Top News

आगामी राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) और सितंबर, 2022 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता की जरूरतों से संबंधित प्रस्तावों पर विशेष जोर रहा। मंत्रालय ने विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के साथ पूरी सक्रियता से परामर्श कर इन दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों को दी जा रही सहायता को और बढ़ाने से संबंधित हर प्रस्ताव पर ध्यानपूर्वक विचार किया और उन्हें स्वीकृत किया।

Top News

यह भी पढ़े:चार धाम यात्रा को लेकर अपडेट..

Top News

उन 33 खेल संघों, जिनके एसीटीसी को मंत्रालय द्वारा पहले ही मंजूरी दे दी गई है, के अलावा तीन अन्य राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के साथ एसीटीसी संबंधी परामर्श बैठकें चल रही हैं और जल्द ही उनके लिए भी बजट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें