Top Ten News

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार गरमाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम होंगे। दोनों दिग्गज 28 और 30 जनवरी को उत्तराखंड आएंगे

Top Ten News

यह भी पढ़े : गेम की दुनिया का बादशाह फ्री फायर

CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सीधा मुकाबला

Top Ten News

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने पांचवीं सूची जारी की। पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया है। सूची में कुल छह लोगों का सूची में नाम है। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Top Ten News

टिकट कटने से नाराज भाजपा के दो विधायकों का इस्तीफा, एक विधायक कांग्रेस में शामिल

Top Ten News

भाजपा और कांग्रेस में अब केवल एक-एक सीट पर घोषित होने हैं प्रत्याशी

Top Ten News

टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है।

Top Ten News

उत्तराखंड में अब एक फरवरी तक साफ रहेगा मौसम लेकिन ठंड में कमी नहीं आएगी। मैदानों में घना कोहरा, पहाडों में पाले की वजह से ठंड में इजाफा होगा।देहरादून जिले में 21 जनवरी से लगातार सामान्य से कम बना हुआ तापमान। पिछले दो दिन से बारिश-बर्फबारी के बाद पारा गिर गया था, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया था।

Top Ten News

बारिश-बर्फबारी के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Top Ten News

देहरादून के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 50,020.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 45,852.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Top Ten News

चौबट्टाखाल से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केसर सिंह की घोषणा होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत तीन दशक बाद चुनावी मैदान से बाहर हो गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद कांग्रेस उन्हें चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के सामने चुनावी मैदान में उतार दे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब सवाल उठ रहा है कि क्या चुनावी मैदान में उतरने के लिए हरक सिंह 2024 तक इंतजार कर पाएंगे।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें