Republic Day 2022 : आज हुआ था संविधान लागू

आज के दिन 26 जनवरी 1950 हमारा संविधान लागू हुआ था. इस संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे.संविधान के निर्माताओं का अंतिम उद्देश्य एक कल्याणकारी राज्य और समतामूलक समाज का निर्माण करना था,

Republic Day 2022: भावनाओं से जुड़ा संविधान 

जिसमें भारत के उन लोगों के उद्देश्य और आकांक्षाएं शामिल थीं जिन्होंने देश की आजादी की प्राप्ति के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। इन्हीं उदे्ेश्यों की प्राप्ति के लिये संविधान सभा द्वारा 114 बैठकों के बाद इसका प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार हुआ और उसे डा0 भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता वाली समिति ने 2 साल 11 महीने तथा 18 दिन में अंतिम रूप दिया गया।

Republic Day 2022: संविधान का अपना महत्व 

लेकिन उस समय 465 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियों तथा 22 भागों (बाद में बदलाव) में विस्तारित यह संविधान इतना लम्बा था कि इसकी आत्मा में समाहित इसके मूल तत्व आसानी से नजर नहीं आते थे।

Republic Day 2022

यह भी पढ़े :  आज भी नहीं होगा मौसम मेहरबान

Republic Day 2022 : कुछ खास बातें 

बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी के एक नेता एमएन रॉय ने सबसे पहले इस विचार को प्रस्तुत किया था । इसे कांग्रेस पार्टी ने उठाया और अंत में 1940 में इस मांग को ब्रिटिश सरकार ने स्वीकार कर लिया। भारतीयों को अगस्त की पेशकश में भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने की अनुमति है।

Republic Day 2022 : 1946 में पहली बार संविधान सभा की बैठक 

9 दिसंबर 1946 को आजादी से पहले पहली बार संविधान सभा की बैठक हुई। संविधान सभा के पहले अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा थे। इसके अलावा 29 अगस्त 1947 को संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक मसौदा समिति का गठन किया गया था जिसमें डॉ.भीम राव अंबेडकर को अध्यक्ष बनाने के साथ एक मसौदा तैयार किया गया था।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें