पांच साल में राज्य आदर्श राज्य नहीं बनाया जा सकता, पांच साल हमें और दो

उत्तरकाशी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम दस सीएम बनाए इससे कांग्रेस को क्या लेना देना है। हमने सीएम प्रोजेक्ट करके चुनाव नहीं लड़ा होता तो सीएम नहीं हटाते। पार्टी ने चुनाव लड़ा। पार्टी का यह अंदरूनी मामला था। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और तीरथ दोनों अच्छे थे। पार्टी ने फैसला लिया कि सीएम बदलना है। इसलिए सीएम बदल दिया। भाजपा की सरकार जनता से जो वादे करती है। उसे पूरा करती है। आपने पांच साल हमें दिया और पांच साल हमें दीजिए। हम उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। वह उत्तरकाशी में विजय संकल्प रैली के समापन पर आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण देश तरक्की नहीं कर पाया है और इसी लिए उसे नकार दिया गया है। आप लोग जो सरकार बदलने की सोच रखते हैं। उसे त्याग दें। इन्हें कतई मौका न दें।

उन्होंने कहा कि आदर्श राज्य अभी तक नहीं बन पाए। इसके लिए अकेले हम दोषी नहीं है। पांच साल में कोई राज्य आदर्श राज्य नहीं बन सकता है। केदारनाथ प्राकृतिक आपदा के बाद बदहाल हो गया था। हमारे पीएम ने उसका सौंदर्यकरण करवाया। कांग्रेस का एक पूर्व सीएम जो फिर से सीएम बनना चाहते हैं। कह रहे पीएम मार्केटिंग के लिए यहां आ रहे हैं। वह केदारनाथ में बनाई गुफा को भी अपना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपने गुफा बनाई तो उसमें बैठने की हिम्मत दिखाओ। भारत इस पार नहीं उस पार भी मार कर सकता है। पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। हमारा पड़ोसी बाज नहीं आ रहा है। उसे बाज आना पडेगा। 370 खत्म होने से वह ज्यादा परेशान हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को जीवित रखना चाहता है। हमने लोगों से इसका वादा किया था और पूरा किया।

उत्तरकाशी में रैली विशेष रणनीति के तहत

गंगोत्री विधानसभा सीट में विजय संकल्प रैली का समापन बीजेपी की एक विशेष रणनीति मानी जा रही है. क्योंकि गंगोत्री विधानसभा सीट से जो भी विधायक जीता है आज तक उसी पार्टी की सरकार बनती आई है. बीजेपी भी इसी मिथक के साथ चल रही है. गंगोत्री विधानसभा सीट सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है. यही कारण है कि सैनिकों को लुभाने के लिए खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की विजय संकल्प रैली के समापन पर उत्तरकाशी पहुंचे थे.

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें