देहरादून बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंची है। देर रात मुंबई पुलिस ने यहां से एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से इस युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये युवक दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ता है। 21 साल के इस युवक का नाम शुभम रावत बताया जा रहा है।

 जट खालसा 7′ नाम से अकाउंट बनाया: एसपी सिटी ममता बोहरा के मुताबिक आरोपी युवती ‘जट खालसा 7’ नाम से अकाउंट संचालित कर रही थी, जिससे कई फोटो शेयर की गईं थीं। एसपी सिटी ममता बोहरा के अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया कि जहां से बुली बाई ऐप का अकाउंट जनरेट हुआ है, वह उसके भी संपर्क में थी और बेंगलुरु से गिरफ्तार विशाल कुमार से भी उसकी बातचीत होती थी।

नेपाली दोस्त कौन?: युवती ने हाल ही में 12वीं पास की है। पुलिस की तरफ से जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक उसकी कुछ दिनों पहले नेपाली लड़के ग्यावू से दोस्ती हुई थी। उसी ने युवती को अपना टि्वटर अकाउंट छोड़ने की बात कहकर फेक अकाउंट बनाने को कहा था। साथ ही उससे उसका लॉगइन आईडी मांगा था। इसके बाद लड़की ने infinitude07 ट्विटर अकाउंट को परिवर्तित कर ZATTkhalsa7 नाम से नया अकाउंट बनाया था। उसी अकाउंट के जरिए Bulli bai app पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो डाली गई।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें