शंखनाद INDIA / शिमला। भाई दूज के चलते शनिवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर कर रही हैं। हर साल की तरह यह सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि भाई दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं। एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक शुभ मुहूर्त

जानते हैं क्या हैं शुभ मुहूर्त

आज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जा रहा है। भाई के माथे पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट रहेगी। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस बीच बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं। इस दिन सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक पथ परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को अपने भाई के घर जाने के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रहेगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें