शंखनाद_INDIA/उत्तर-प्रदेशः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे पूर्वांचल को साध गईं। प्रतिज्ञा रैली में विभिन्न घोषणाओं से निषाद समाज को और उत्पीड़न का जिक्र करके उन्होंने अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज को साधा।

 

चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में समर्थकों के हुजूम ने कांग्रेसियों में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। गोरखपुर-बस्ती मंडल के अलावा पूर्वांचल के कई अन्य जिलों से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। लंबे अरसे बाद कांग्रेस पार्टी की किसी रैली में ऐसी भीड़ उमड़ी थी। इसे देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत अन्य नेता काफी उत्साहित नजर आए।प्रियंका गांधी ने भी नेता और कार्यकर्ताओं से भोजपुरी भाषा में ‘का हालचाल बा, ठीक बानी न आप लोग’ बोलकर संवाद शुरू किया। एक-एक कर उन्होंने महिलाएं, युवाओं, किसानों के अलावा अनुसूचित जाति, निषाद और ब्राह्मण समाज की बात की।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें