शंखनाद_INDIA/नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को इलाज के बाद रविवार शाम AIIMS दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 13 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉ नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में थे।

मनमोहन सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। भर्ती होने के एक दिन बाद ही एम्स के एक अधिकारी ने बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मनमोहन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी। बता दे की डॉ सिंह को कल शाम 5:20 पर एम्स से छुट्टी मिली थी।