शंखनाद INDIA/उत्तराखंड,अल्मोड़ा।  भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। वह व्यक्ति खुद को भाजपा उपाध्यक्ष बता रहा था। व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। पता चला है कि इस दौरान उनपर पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

आपको बता दें कि एक व्यक्ति विधायक की गाड़ी के पास आकर खुद को भाजपा का उपाध्यक्ष बता रहा था जिसके बाद उसने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर विधायक की कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।  उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए।

मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।