शंखनाद_INDIA/देहरादून: लंबे समय आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक दिया। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारे बारी चालू कर दी। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।

इस झक्का-मुक्की में एक महिला घायल भी हो गई। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्‍न मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज आंगनबाड़ी संगठन संयुक्‍त संघर्ष मोर्चा से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही बेरिकेड लगाकर रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।

इस दौरान देहरादून की एक कार्यकर्त्ता बेहोश हो गई। संगठन ने कैबिनेट में मांग न उठाए जाने पर एक नवंबर से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला ने सरकार से मांग की है की उन्के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी की जाए।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें