शंखनाद INDIA / रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद अब जरा फिर से केदारनाथ यात्रा फिर से सुचारु कर दी गयी हैं। जबकि बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण फिलहाल बदरीनाथ यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा मंगलवार से सुचारु रूप से शुरू हो चुकी हैं। देवस्थानम बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को केदारनाथ धाम के लिए आठ हजार यात्री सोनप्रयाग और लिंचोली से रवाना हुए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा कल से शुरू हो चुकी है। जबकि हाईवे बंद होने की वजह से बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं हुई है। आगे पढ़े ..

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे, बुधवार को केदारनाथ धाम के लिए आठ हजार यात्री सोनप्रयाग और लिंचोली से रवाना हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा कल से शुरू हो चुकी है। कल से अभी तक ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंचे हैं। हाईवे बंद होने की वजह से बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं हुई है। तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ और पीपलकोटी पर रोका गया है। हाईवे टंगड़ी, बेनाकुली, लामबगड़ आदि स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध है। मार्ग खुलने में कुछ समय लगने की संभावना है। मार्ग खुलने पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा जाएगा।

जाने यात्रियों के ठहरने की क्या हैं व्यवस्था

पुलिस ने कई वाहनों को भद्रकाली और तपोवन से लौटाया था। कई यात्रियों को धर्मशालाओं और रैन बसेरे में ठहराया गया था। इन यात्रियों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब के यात्री थे। मंगलवार को मौसम साफ होने पर यात्री चारधाम को रवाना हुए। एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 110 वाहनों से 2021 यात्री चारधाम को रवाना हुए हैं। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से भी चारधाम की यात्रा पर गए हैं।

 

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें