शंखनाद_INDIA/ छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मुख्यमंत्री के बदले जाने को लेकर पर्दे के पीछे चर्चाएं खूब जोर पकड़ रही हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को फिर से दिल्ली जाने वाले हैं। इसे पहले सिंहदेव शनिवार को तीन दिन के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में मासूम बच्चों की मौत की घटना की वजह से वो रविवार को वापस लौट आए थे। जिसके बाद अब आज एक बार फिर उनकी दिल्ली वापसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

सिंहदेव के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सिंहदेव को बुलाया था। वहीं, सिंहदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चाओं के दौरान किसी से मुलाकात का समय तय होने की बात से इन्कार किया था। सिंहदेव ने कहा था कि दिल्ली आना-जाना होता रहता है, उसी तरह की एक और यात्रा है।

शनिवार को टीएस सिंहदेव के अचानक दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। वहीं, सिंहदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चाओं के दौरान किसी से मुलाकात का समय तय होने की बात से इन्कार किया था। सिंहदेव ने कहा था कि दिल्ली आना-जाना होता रहता है, उसी तरह की एक और यात्रा है।

दिल्ली में किसी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा था कि रविवार का दिन है, वहां कौन रहेगा, नहीं रहेगा पता नहीं। एक-दो दिन वहां रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान पार्टी के किसी नेता से मुलाकात हो सकी तो जरूर कोशिश करुंगा। उन्होंने बताया था कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात के लिए बात हुई है, लेकिन वे भी दिल्ली से बाहर हैं।

 

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें