शंखनाद INDIA/उत्तराखंड,चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली के दौरे पर हैं। आपको बता दे कि सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक यहां भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का शुभारंभ करेंगे। कार्यसमिति की यह बैठक चार सत्रों में आयोजित होने वाली है। इसमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री संगठन कुलदीप कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।

इस दौरान जय बद्री जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर है। आगे कहा कि फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी से युवा प्रचार में जुट जाए।

वही मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जैसा मजबूत संगठन किसी अन्य दल का नहीं है। तीन माह में ही पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का पूरा वातावरण बदल कर रख दिया है। डबल इंजन की सरकार ने इन पौने पांच साल में युवा, महिला, नौकरी पेशा और सभी क्षेत्रों में काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां से वे पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में भाजपा के युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें