शंखनाद_INDIA/दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सरकार के रवैये से नाराज होकर न्याय के लिए इस आंदोलन का आह्वान किया गया है। किसानों की दो मांगे हैं राज्य मंत्री अजय‌ मिश्र को बर्खास्त किया जाए और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और आम लोगों से लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है। मोर्चा ने कहा है कि 12 अक्टूबर को अपने घरों के आगे 5 मोमबत्तियां जलाकर किसान शहीदी दिवस मनाएं।

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने बैठक में लिए गए निर्णय की बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सरकार का यह रवैया गलत है और इससे किसानों में गुस्सा है। अब किसान और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।

रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मोर्चा का कहना है कि हम देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें