शंखनाद INDIA/ हल्द्वानी : हर लड़की शादी का ख्वाब लेकर भी चलती हैं, वो एक राजकुमार के अपनी जिंदगी में होने का भी सपना रखती हैं। हम आपको बता दे, ऐसी बात क्यों कह रहे हैं। दरअसल, हल्द्वानी इलाके में एक ऐसी ही खबर सामने आ रही हैं जिसमे यहां शादी से एक महीने पहले दो लड़कियों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। बेटियों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। आगे पढ़े

जानते हैं पूरी घटना का विवरण

पहली घटना नवाबी रोड, कुल्यालपुरा की है। जहां 19 साल की हर्षिता ने खुदकुशी कर ली। हर्षिता का परिवार मूलरूप से बरेली का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद हर्षिता मां के साथ हाथ बटा रही थी। नौवीं तक पढ़ी हर्षिता ने एक न्यूज पोर्टल के अलावा सिडकुल में भी जॉब की। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को हर्षिता की शादी तय थी, घर पर तैयारी चल रही थी, लेकिन 22 अक्टूबर को वो घर से गायब हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच एक ऑटो वाले ने बताया कि उसने हर्षिता को नदी में छलांग लगाते देखा था। बुधवार को गौला में खनन के लिए जा रहे मजदूरों ने नदी किनारे हर्षिता की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस ने हर्षिता के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इसी तरह का एक मामला चोरगलिया थाना क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां गौलापार निवासी 21 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। युवती की दिसंबर में शादी होने वाली थी। मंगलवार की शाम पड़ोस के एक लड़के से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जवान बेटियों की मौत के बाद शादी वाले घरों में कोहराम मचा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच जारी है।