Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) दो दिवसीय उत्तराखंड(UttaraKhand Visit) के दौरे पर आने वाली हैं. राष्ट्रपति मुर्मू के उत्तराखंड(UttaraKhand) दौरे को लेकर उत्तराखंड प्रशासन ने तैयारियां जोरो शोरों से शुरू कर दी हैं. प्रशासन अपनी तैयारियों को अतिंम रूप देने में जुट गया है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) के देहरादून आगमन को लेकर ट्रैफिक प्लान से लेकर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.

उत्तराखंड आने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विशेष भेंट देने के लिए भी पहाड़ी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले उपहारों को भी चनयित कर लिया गया है.

राष्ट्रपति का पहला दौरा

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पहली बार आधिकारिक रूप से उत्तराखंड पहुंच रही हैं. प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रस्तावित दौरे के अनुसार राष्ट्रपति 2 दिन के कार्यक्रम के लिए देहरादून(Dehradun) पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 8 दिसंबर को वह देहरादून पहुंचेंगी. इसके बाद वह राजभवन जाएगी. रात को आशियाना में विश्राम करेंगी.

यह भी पढ़ेः

Uttarakhand: पहली बार बन रही महिला नीति, ड्राफ्ट बनकर तैयार

आईएएस अफसरों को करेंगी संबोधित

इसके बाद 9 दिंसबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों(IAS Officers) को संबोधित करेंगी. इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय(Doon University) के दीक्षांत समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर आज मुख्य सचिव एसएस संधू ने अधिकारियों के साथ बातचीत की.

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें