Crime : उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है।

टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 साल की महिला नेत्रहीन है। उसका पुत्र पुणे में नौकरी करता है। यहां वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी।

Crime : लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी महिला

तीन दिन पूर्व रात में महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका भतीजा वहां पहुंचा था। जिस पर वह चारों आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले थे।

महिला ने इसकी जानकारी अपने पुत्र को दी थी। गुरुवार को महिला का पुत्र उन्हेल पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित नाबालिग है।

Read : Crime : फ्री में चाऊमीन-माेमो नहीं दिए तो धारदार हथियार से किया हमला

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें