Aditya L1 Mission : चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के कुछ दिन बाद भारत आज अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित करेगा। प्रक्षेपण इसरो के रॉकेट पीएसएलवी से किया जाएगा। सूर्य मिशन को आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाएगा।

इस मिशन का लक्ष्य पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर सूर्य – पृथ्वी लैग्रेन्जियन बिंदु (L1) पर एक सुविधाजनक बिंदु से सूर्य का अध्ययन करना है। यह लगभग 125 दिन की यात्रा तय करेगा।

आदित्य एल1 मिशन कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों सहित सौर घटनाओं में जरूरी भूमिका निभाएगा।

इस मिशन में सात पेलोड होंगे। यह पृथ्वी पर डेटा भेजेगा, जिसमें विज़िबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) सबसे महत्वपूर्ण पेलोड होगा। यह रोजाना लगभग 1,440 सूर्य की अलग-अलग तस्वीरों को भेजेगा।

Aditya L1 Mission : हैदराबाद के बी एम बिड़ला तारामंडल में लाइव- स्ट्रीम किया जाएगा

एक अधिकारी ने बताया कि देश के पहले सौर मिशन- आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण का शनिवार को शहर के बी एम बिड़ला तारामंडल में सीधा प्रसारण किया जाएगा। नागरिकों को शनिवार को बी एम बिड़ला तारामंडल में आदित्य-एल1 के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी।

बीएम बिड़ला विज्ञान केंद्र और तारामंडल के निदेशक केजी कुमार ने शुक्रवार को कहा कि ‘सूर्य और आदित्य-एल1 मिशन’ पर एक विज्ञान वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

Aditya L1 Mission : मिशन की सफलता के लिए हवन

श्रीहरिकोटा से इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की उपस्थिति में वाराणसी में पुजारियों ने सूर्य नमस्कार के साथ हवन किया और दून योग पीठ के केंद्रों पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

Aditya L1 Mission : आदित्य एल-1 मिशन में इसरो के लिए चुनौती

अपने पहले सौर मिशन में इसरो के सामने आने वाली मुख्य चुनौतियों में से एक इसका वीईएलसी पेलोड है। विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ या वीईएलसी को इसरो के सहयोग से होसाकोटे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के क्रेस्ट परिसर में परीक्षण और कैलिब्रेट किया गया था। अपने आकार और तकनीकी विशेषताओं के कारण यह इसरो के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित हुआ।

Also Read : ISRO ने 2008 में कर ली थी Aditya L1 Mission की तैयारी, वैज्ञानिक ने दी जानकारी

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें